Daily Horoscope
✕

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ICU में भर्ती

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (22:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके परिवार ने रविवार को दी। पटेल कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाए गए थे। पटेल (71) ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
अहमद पटेल के बेटे फैसल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘अपने परिवार की तरफ से हम कहना चाहते हैं कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें आगे के उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।’
 
उन्होंने कहा, ‘उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं...हम आपसे आग्रह करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।’ कांग्रेस के कई नेताओं ने पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राहुल गांधी ने की स्वस्थ होने की कामना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आईसीयू में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
गांधी ने रविवार देर रात को ट्वीट किया, मैं श्री अहमद पटेल जी के तेजी से और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कदम पर उनके सफल दिशा निर्देशों की ज़रूरत है।'
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ‘अपने दोस्त और कॉमरेड अहमद पटेल के लिए काफी चिंतित हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके जल्द ठीक होने के लिए आप सभी प्रार्थना करें।’
 
इससे पहले अभिषेक सिंघवी और तरुण गोगोई सहित कांग्रेस के कई नेता कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख