sundarkand

मॉब लिंचिंग पर इमाम बुखारी ने मोदी और राहुल को लिखे पत्र

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (20:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने देश में भीड़ द्वारा पीट- पीटकर मारे जाने (मॉब लिंचिंग) की घटनाओं को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हो रहे हमलों पर चुप्पी साधे रखने पर उनसे कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट करने को भी कहा है।
 
 
इमाम बुखारी ने प्रधानमंत्री को सोमवार को अंग्रेजी में लिखे 2 पन्नों के पत्र में मोदी सरकार पर चुनावी वादे 'सबका साथ, सबका विकास' को निभाने में असफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि आपने देश के 125 करोड़ लोगों के साथ समानता का बर्ताव करने का वादा किया था किंतु दुर्भाग्य की बात है कि जमीनी वास्तविकता न केवल इसके विपरीत है बल्कि देश के प्रत्येक सभ्य नागिरक के लिए चिंता का विषय भी है।
 
उन्होंने लिखा कि गौरक्षक अथवा गाय सतर्कता के नाम पर हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मोदी की कड़ी चेतावनी के बावजूद समाज विरोधी तत्वों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बड़ी चतुराई से कुछ केंद्रीय मंत्रियों और विधायकों को प्रोत्साहित कर रही है, जो अल्पसंख्यकों का नाम लेकर बयान दे रहे हैं। भाजपा दंगारहित समाज की बात करती हैं किंतु वर्तमान में एक-एक बात हिन्दु-मुस्लिम परिप्रेक्ष्य में की जा रही है। सरकार और मीडिया का एक बड़ा वर्ग यह काम बूखबी कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है केंद्र और राज्यों की सरकारें अपने वादे पर अमल करें। इमाम ने कहा कि उन्हें आज भी विश्वास है कि संबंधित राज्य 25 करोड़ मुस्लिमों के भय को दूर करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में देश में जिस तरह के हालात हैं, उसमें मुस्लिम समुदाय का कारोबार करना मुश्किल हो गया है। मौजूदा समय में मुस्लिम समुदाय की जैसी स्थिति है, ऐसी पिछले 7 दशकों में नहीं रही है। मॉब लिंचिंग के नाम पर इस समुदाय के 64 लोगों को मार दिया गया।
 
पत्र में बुखारी ने गांधी से सवाल किया है कि सरकार जो बर्ताव मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ कर रही है, उस पर वे चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उन्होंने लिखा कि क्या मुस्लिमों पर अत्याचार की घटनाओं पर वे चुप्पी साधे रहेंगे? बुखारी ने गांधी से अपील की है कि जिम्मेदार विपक्ष के नाते उन्हें मुस्लिमों की सुरक्षा के लिए सत्ता पक्ष पर दबाव बनाना चाहिए जिससे देश में अल्पसंख्यक पहले की तरह निर्भीक होकर रह पाएं।
 
उर्दू में लिखे पत्र में बुखारी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के युवाओं का टोपी पहनकर और दाढ़ी रखकर घर से बाहर निकलना दुरूह हो गया है। उनकी जान-माल को हमेशा खतरा बना हुआ। देश में अल्पसंख्यकों के लिए पहले की तरह निर्भीक माहौल बनाया जाए जिससे कि वे बेखौफ जीवन व्यतीत कर सकें। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख