Daily Horoscope
✕

ट्व‍िटर पर ‘सॉरी शेरू’ ट्रेंड कर रहा है, क्‍योंकि इस शख्‍स ने 30 कुत्‍तों को बनाया अपनी हवस का शि‍कार

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (15:33 IST)
मुंबई के 68 वर्षीय अहमद शाह ने किया 30 कुत्तों के साथ दुष्‍कर्म, सोशल मीडि‍या में मामला हुआ ट्रेंड, लोगों ने की कुत्‍तों के साथ इंसाफ की मांग

ट्व‍िटर पर अहमद नाम ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स कमेंट और रीट्वीट कर रहे हैं कि सभी कुत्‍तों को अहमद से बचाकर रखा जाए। कई लोग इस मामले को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

दरअसल, मुंबई में कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने का बहुत ही घि‍नोना मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में सुनकर हर कोई हैरान और दुखी है।

मुंबई के अंधेरी में रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग अहमद शाह ने एक-दो नहीं बल्कि अब तक 30 कुत्तों के साथ दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पि‍छले लंबे समय से अहमद शाह नाम का यह शख्‍स बेजुबान कुत्‍तों के साथ दुष्‍कर्म कर रहा था। एक दिन किसी शख्‍स ने इस कुकर्म का वीडि‍यो बना लिया। इसके बाद मामले सोशल मीडिया में आ गया है।

दुष्कर्म के वीडि‍यो के आधार पर आरोपी अहमद शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अहमद शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने पर सोशल मीडिया पर पीड़ित कुत्तों को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है।

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #SorrySheru ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स #SorrySheru पर ट्वीट कर पीड़ित कुत्तों के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। इसके साथ ही लोग जानवरों के लिए काम करने वाली संस्‍था ‘पेटा’ और देश की सेलिब्रिटीज को टैग कर रहे हैं। इस पूरे मामले में यूजर्स लिबरल्स की भी काफी आलोचना कर रहे हैं जो जानवरों को लेकर तरह-तरह के ट्वीट्स करते हैं और इस मामले में मुंह पर ताला लगाए बैठे हैं। @ManofGratitude नाम के एक यूजर ने लिखा,

'मेरा डॉगी उस वक्त डर गया जब मैंने उससे कहा कि खाना खा ले वरना अहमद आ जाएगा'

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 68 वर्षीय आरोपी अहमद शाह पेशे से सब्जी विक्रेता है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने कहा कि उसने कुत्तों के साथ जो कुछ भी किया है, वह कोई अपराध नहीं है।

दिलचस्‍प बात है कि जिस व्‍यक्‍ति ने अहमद शाह का कुत्‍ते के साथ दुष्‍कर्म का वीडियो बनाया था, उसे अहमद के परिजनों ने जमकर पिटाई भी की है।

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख