sundarkand
✕

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : भाजपा ने सोनिया, राहुल की चुप्पी पर उठाए सवाल

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (21:25 IST)
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर घोटाला मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आने के बाद भाजपा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपना हमला जारी रखा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा, कल रविशंकर प्रसाद जी ने प्रेसवार्ता की थी। उस प्रेसवार्ता का मकसद ये था कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोग यानी सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी इस घोटाले में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं का नाम आने पर स्पष्टीकरण दें, मगर अभी तक उधर से चुप्पी और खामोशी ही मिली है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार छोटी-छोटी चीजों पर ट्वीट करता है वह इतने बड़े घोटाले में स्पष्ट रूप से अपने नेताओं के नाम सामने आने के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए है। रक्षा समझौतों में कांग्रेस पर हमेशा घोटाले करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा, क्या कारण है कि राहुल गांधी जी अभी तक चुप हैं?

ज्ञात हो कि एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि 3,000 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में आरोपी राजीव सक्सेना ने पूछताछ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और खुर्शीद तथा कमलनाथ के भानजे रतुल पुरी और पुत्र बकुल नाथ के नाम लिए हैं।

राठौर ने कहा कि जब भी रक्षा सौदों में घोटाले की बात आती है तो कांग्रेस का नाम आता है। उन्होंने कहा कि जीप घोटाला, टाट्रा ट्रक घोटाला, बोफोर्स घोटाला और अब अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, ये सब कांग्रेस के शासन में हुए हैं। उन्होंने कहा, क्या कारण है कि रक्षा समझौतों में कांग्रेस ने हमेशा घोटाले किए हैं?(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख