dharma sangrah
✕

जगी बड़ी उम्मीद : Pfizer का दावा- फाइनल ट्रायल में 95 प्रतिशत प्रभावी कोरोना वैक्सीन, इमरजेंसी प्रयोग की मांगी अनुमति

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (19:54 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने दावा किया कि तीसरे फेज के कोरोना वैक्सीन का फाइनल विश्लेषण बताता है कि यह 95 प्रतिशत तक प्रभावी है। कंपनी ने दावा किया कि यह सुरक्षा मानकों पर भी खरी उतरी है। कंपनी ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि विश्लेषण में बड़े वयस्कों में भी ये कारगर रहा और किसी तरह की कोई गंभीर सुरक्षा चिंता नहीं देखने को मिली।
ALSO READ: ICMR ने चेताया, Corona मरीजों के लिए प्लाज्मा पद्धति का अत्‍यधिक इस्‍तेमाल उचित नहीं...
अब कंपनी ने इस वैक्सीन के इमरजेंसी प्रयोग की अनुमति मांगी है। कंपनी का कहना है कि ट्रायल में शामिल होने वाले 170 वॉलेंटियर्स में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला। इसमें से 162 को प्लेसीबो या प्लेन सैलीन शॉट दिया गया जबकि 8 को वास्तविक वैक्सीन मिला था। फाइजर ने कहा कि नतीजे 95 फीसदी प्रभावी रहे।
 
43 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स शामिल : खबरों के अनुसार इस वैक्सीन के फेज थ्री का क्लीनिकल ट्रायल 27 जुलाई को शुरू हुआ था। फाइजर ने बताया कि इसमें 43 हजार 661 वॉलंटियर्स शामिल हुए थे। इसमें से 41 हजार 135 वॉलंटियर्स को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया था। फाइजर ने ठीक एक सप्ताह पहले 90 फीसदी तक प्रभावी वैक्सीन विकसित करने की घोषणा की थी। फाइजर और मॉडर्ना के टीके मैसेंजर आरएनए का इस्तेमाल करते हैं।
मॉर्डना ने किया था 94 प्रतिशत का दावा : पहले मॉडर्ना कंपनी ने दावा किया था कि उसका टीका संक्रमण के खिलाफ प्रभावी है। कंपनी ने दावा किया था कि टीका 94.5 प्रतिशत तक सकारात्मक असर कर रहा है। कंपनी के इस दावे के बाद कोरोना से लड़ाई लड़ रहे विश्वभर के देशों में एक उम्मीद की किरण जागी थी।
ALSO READ: चीन की चाल का 'स्मार्ट' जवाब, लद्दाख में सैनिकों के लिए बने कैंप
भंडारण की चुनौती : फाइजर के दावे के बाद एक बड़ी उम्मीद जगी है, लेकिन इसके भंडारण को लेकर चुनौती भी है। भारत सरकार ने मंगलवार को कहा कि फाइजर कंपनी के कोविड-19 टीके का शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर भंडारण एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यदि भारत इस टीके को प्राप्त करता है तो सरकार संबंधित संभावनाओं की समीक्षा कर रही है। हालांकि फाइजर कंपनी के टीके को भारत पहुंचने में कुछ महीने लग सकते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख