Hanuman Chalisa
✕

भारतीय संसद में एडोल्फ हिटलर

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (18:32 IST)
नई दिल्ली। संसद परिसर में तेलुगू देशम पार्टी के सांसद नरामल्ली शिवाप्रसाद ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। शिवा गुरुवार को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की ड्रेस पहनकर लोकसभा पहुंच गए। 
 
तेदेपा सांसद शिवा आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इन सांसद महोदय ने स्वांग रचा हो। इससे पहले भी वे नारद मुनि और स्कूल छात्र की वेशभूषा में भी संसद पहुंच चुके हैं। 
 
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इनकी ड्रेस पर जमकर चुटकियां लीं। एक व्यक्ति ने लिखा कि एक से एक भरे पड़े हैं हमारे तेज प्रताप भैया का फॉलोवर। किसी ने सलाह दी कि अगली बार आंध्र की जनता इस तरह के लोगों को नहीं चुने। 
 
एक व्यक्ति ने लिखा कि टीडीपी ने अगर लगन से काम किया होता तो आज नाटक करने की नौबत नहीं आती। किसी ने कहा कि इसको कॉमेडियन का रोल दे दो भाई तो किसी ने फिल्मों में काम करने की सलाह दे दी। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख