1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. adhir ranjan chaudhary gets angry on CIC appointment

CIC की नियुक्ति पर क्यों नाराज हुए अधीर रंजन चौधरी, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

adhir ranjan chaudhary
Adhir ranjan chaudhary news in hindi : लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर हीरालाल सामरिया की सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति आपत्ति जताई है।
 
सामरिया ने छह नवंबर को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 63 वर्षीय सामरिया को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई।
 
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति में विपक्ष के सदस्य एवं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चयन के बारे में उन्हें पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया।
 
पत्र में उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख और भारी मन से मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि केंद्रीय सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के चयन के मामले में सभी लोकतांत्रिक मानदंडों, रीति-रिवाजों और प्रक्रियाओं को ताक पर रख दिया गया। सरकार ने उन्हें इस मामले में ना सूचना दी और ना ही सलाह ली।
 
चौधरी का दावा है कि उन्हें मीटिंग के बारे बताया गया था लेकिन फिर वह स्थगित हो गई और बाद में उसकी तारीख बदल दी गई। समिति में प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और पीएम द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री होता है।
अगला लेख
वोटिंग के बीच भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए कहा, रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं