Hanuman Chalisa
✕

ऑटो चला रहा था यह नेशनल बॉक्‍सर, आनंद महिंद्रा ने कहा बताओ कैसे करें बॉक्सिग एकेडमी में निवेश

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (13:22 IST)
उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गरीबी से जूझ रहे पूर्व नैशनल बॉक्सर आबिद खान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आबिद एनआईएस से क्वालिफाइड कोच भी हैं लेकिन उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिली और वह ऑटो चलाकर अपने और अपने परिवार का पेट पालने को मजबूर हैं।

दरअसल इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट और यूट्यूब चैनल Sports Gaon के सौरभ दुग्गल ने आबिद की आपबीती पर एक वीडियो ट्विटर पर पेस्ट किया था। आनंद महिंद्रा ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा,

'यह स्टोरी हमें बताने के लिए धन्यवाद सौरभ। मैं उनकी इस बात के लिए सराहना करता हूं कि वो कोई मदद नहीं मांग रहे हैं। फिर भी मैं लोगों को चैरिटी ऑफर करने के बजाय उनकी प्रतिभा और जुनून में निवेश करना पसंद करता हूं। कृपा करके मुझे बताएं कि मैं कैसे उनकी स्टार्टअप बॉक्सिग एकेडमी में निवेश कर सकता हूं और उसे सपोर्ट कर सकता हूं।'

वीडियो में आबिद खान कह रहे हैं कि गरीब इंसान या मिडल क्लास के लिए सबसे बड़ा अभिशाप यह है कि वह गरीब है। और उससे बड़ा अभिशाप यह है कि वो स्पोर्ट्स लवर है। इसमें समय की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है।
स्पोटर्समैन होते हुए मैंने इतने अचीवमेंट किए, डिप्लोमा भी किया लेकिन उसके बाद भी हमें जॉब नहीं मिला। जहां भी गया वहां नकार दिया गया कि हमारे पास जगह नहीं है। बॉक्सिंग में मिडल क्लास या गरीब तबके के लोग आते हैं क्योंकि इसमें मार खानी पड़ती है। पैसे वाला क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन खेलता है।

यह पहला मौका नहीं है जब महिंद्रा ने कोई वीडियो शेयर किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर ऐसे वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वह अक्सर कुछ शानदार फोटो, वीडियो और कई बार तो अपने पोस्ट में फोटो या वीडियो से जुड़े चैलेंज भी लोगों के सामने रखते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी तरफ से ऐसे लोगों की मदद करने में भी काफी सक्रिय रहते हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख