kundali milan
✕

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

Updated: गुरुवार, 3 सितम्बर 2026 (14:47 IST)
पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद सुर्खियों में आए अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना और 'नेशनल क्रश' मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना छोड़ दी है। दोनों ही लोकप्रिय अधिकारियों का एक साथ भारतीय सेना से समय पूर्व रिटायरमेंट लेना चर्चा का विषय बन गया। लोग यह जानना चाहते हैं कि दोनों ने यह फैसला क्यों लिया? ALSO READ: क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल
 

अभिनंदन वर्धमान ने क्यों छोड़ी वायुसेना?

पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना से रिटायरमेंट ले लिया है। वह एक प्राइवेट एयरलाइंस FLY 91 से जुड़ गए हैं। वह अब लड़ाकू विमान नहीं, यात्री विमान उड़ाएंगे।
 
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह अभिनंदन के करियर की नई पारी है। उन्होंने अगस्त 2026 से गोवा स्थित एयरलाइन के साथ पायलट के तौर पर काम शुरू कर दिया है। इस एयरलाइन के बेड़े में अभी 6 विमान हैं।
 
अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 गिराने के बाद उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया। उन्हें इजेक्ट होकर PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था। ALSO READ: पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या है मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल के सेना छोड़ने की वजह?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले लिया है। सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' के नाम से लोकप्रिय मेजर सांब्याल ने 4 पैरा स्पेशल फोर्स में रहते हुए प्रतिष्ठित बलिदान बैज भी हासिल किया है। साल 2021 के गणतंत्र दिवस परेड में मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उस परेड में उनकी टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कंटिजेंट का सम्मान मिला था।
सेना छोड़ने के बाद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने एक वीडियो जारी कर अपने फैसले की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी पहनना उनका बचपन का सपना था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इसे समय से पहले उतारना पड़ेगा। हालांकि, जीवन में कुछ ऐसी व्यक्तिगत और पारिवारिक परिस्थितियां आईं, जिनकी वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। यह फैसला पूरी तरह निजी कारणों से लिया गया है। भविष्य में भी वह किसी न किसी रूप में देश की सेवा करते रहेंगे।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख