1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi narela rocket launchers destroyed manipur terror case suspected terrorists arrested

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

security in delhi for republic day
दिल्ली के नरेला इलाके में सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की संयुक्त टीम एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मणिपुर में दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में बरामद किए गए रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट किया जा रहा है।
बरामद हथियारों को जांच और निस्तारण के लिए दिल्ली लाया गया था। ये हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के उस जखीरे का हिस्सा थे, जिसे मामले के सिलसिले में मणिपुर में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जब्त किया गया था।
 

राइफल, सैकड़ों राउंड और विस्फोटक सामग्री बरामद

 
सूत्रों के मुताबिक, जब्त सामग्री में राइफलें, सैकड़ों राउंड जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल थी। विशेषज्ञ टीमों की निगरानी में यह कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों को अभियान के तहत नियंत्रित तरीके से नष्ट किया जा रहा है।
 

इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 
सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई को देखते हुए नरेला के संबंधित इलाके के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभियान में शामिल विशेषज्ञ टीमें बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री का नियंत्रित तरीके से निस्तारण कर रही हैं।
अगला लेख
तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस