dharma sangrah
✕

अभिनंदन ने साहस के साथ दिया पाक मेजर के सवालों का जवाब...

Updated: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (10:50 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी दो वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया कि पकड़े गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का चेहरा खून से सना था और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी, लेकिन अभिनंदन शांतचित्त एवं साहसी ढंग से सवालों के जवाब दे रहे थे।
 
दुश्मन के हमले का जवाब देने वाले विंग कमांडर के मिग 21 बाइसन लड़ाकू विमान को पाकिस्तानी वायुसेना ने बुधवार को गिरा दिया। अभिनंदन इससे सुरक्षित बाहर तो निकल आए लेकिन वे नियंत्रण रेखा पार करके जमीन पर आकर गिरे और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया।
 
सोशल मीडिया पर अन्य वीडियो क्लिप भी खूब साझा की जा रही है जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें पीटते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के समय वे एक जलधारा में मौजूद हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिक उन्हें लेकर चले जाते हैं। हालांकि इन दोनों वीडियो की सत्यता का पता नहीं चल पाया है।
 
बाद में, पाकिस्तान ने एक क्लिप जारी की जिसमें एक अधिकारी को दिखाया गया जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी है और उसके गालों से खून बह रहा है। वे खुद को विंग कमांडर अभिनंदन बता रहे हैं। वीडियों में भारतीय पायलट ने अपनी पहचान संख्या, पद और वैवाहिक स्थिति के अलावा किसी अन्य सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
 
आई जिनेवा संधि की याद, हटाया वीडियो : टि्वटर के जरिए जारी वीडियो को जिनेवा संधि के कारण कुछ ही मिनटों में हटा दिया गया। यह संधि कहती है कि युद्ध के किसी कैदी को अपमानजनक स्थिति में सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाए।
 
कुछ घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने 1.19 मिनट का एक अन्य वीडियो जारी किया जिसमें अभिनंदन को चाय पीते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में उसका चेहरा साफ तो है लेकिन चेहरे पर चोट के निशान हैं तथा आंखें सूजी हुई हैं। भारतीय अधिकारी फिर से पूरे साहस से जवाब देता है और उसके चेहरे पर डर का कोई भाव नजर नहीं आता। ज्यादातर सवालों पर वे कहता हैं कि उन्हें अफसोस है कि वे कोई जानकारी नहीं दे सकते। सवाल पूछने वाला विंग कमांडर से कहता है कि मुझे आशा है कि आपको चाय पसंद आई होगी, इस पर पायलट जवाब देता है- यह शानदार है।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की नेपाल पीएम से मुलाकात

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

अगला लेख