sundarkand

पाकिस्तान की नापाक हरकतों को लेकर अभिनंदन का बड़ा खुलासा, दबाव डालकर दिलवाए गए पाक आर्मी के पक्ष में बयान

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (08:40 IST)
पाकिस्तान अपनी गिरी हरकतों से बाज नहीं आता है। पाकिस्तान से लौटे विंग कमांडर अभिनंदन ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नीचता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने डर के कारण से अभिनंदन को शारीरिक यातना तो नहीं दी लेकिन मानसिक यातना दी। विंग कमांडर अभिनंदन ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनसे जबरन पाकिस्तानी आर्मी के पक्ष में बयान दिलवाए गए।
 
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से वीडियो रिकॉर्ड कराए जाने के चलते कमांडर अभिनंदन की रिहाई में तीन घंटे की देरी हुई। अभिनंदन को एकदम अलग और एकांत में रखा गया। न ही उन्हें उनके रिहा करने की जानकारी दी गई थी।
 
तीन जांच के बाद होगा फैसला लड़ाकू विमान उड़ा पाएंगे या नहीं : विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अब कभी लड़ाकू विमान उड़ा पाएंगे या नहीं, इसका फैसला तीन जांच के बाद किया जाएगा।  विंग कमांडर अभिनंदन की सेना के आरआर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच हो रही है। फिर मनोरोग विशेषज्ञों की टीम भी उनकी गहन जांच करेगी। इसके बाद उन्हें रॉ समेत अन्य खुफिया एजेंसियों के सवालों का सामना भी करना होगा। इसके बाद ही वायुसेना यह तय करेगी कि वह आगे लड़ाकू विमान उड़ाएंगे या परिवहन विमान या फिर उन्हें कोई और पद दिया जाएगा। 
 
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान से मुलाकात की और उनसे कहा कि समूचे राष्ट्र को उनके साहस एवं दृढ़ता पर गर्व है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना के एक मेडिकल संस्थान में हुई मुलाकात के दौरान समझा जाता है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बारे में रक्षा मंत्री को विस्तार से बताया। 
 
अभिनंदन शुक्रवार देर शाम अटारी-वाघा सीमा होते हुए भारत पहुंचे और इसके करीब ढाई घंटे बाद रात करीब पौने 12 बजे वह वायुसेना के एक विमान से नयी दिल्ली पहुंचे। उनके भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर यह पाया गया कि उनकी दाईं आंख के पास सूजन है। एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टैबलिशमेंट (एएफसीएमई) में अभी उनकी मेडिकल जांच चल रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख