dharma sangrah
✕

गुलाम नबी आजाद बोले, अनुच्छेद 35ए के पक्ष में एकजुट हैं जम्मू कश्मीर के लोग

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (00:31 IST)
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को अनुच्छेद 35ए का समर्थन करते हुए इसे किसी क्षेत्र का या हिन्दू बनाम मुस्लिम मुद्दा नहीं बनाने की अपील की। आजाद ने यहां कहा कि जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के लोग (यह) संवैधानिक प्रवधान जारी रखने के पक्ष में एकजुट हैं और इसे किसी क्षेत्र का या हिन्दू बनाम मुस्लिम मुद्दा नहीं बनाइए। ये तीनों क्षेत्र एक ही हैं।
 
अनुच्छेद 35ए को रद्द करने की कोशिशों पर जताई जा रही चिंता के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इस बात से अवगत हैं कि कश्मीर में जो स्थिति है उसमें बाहर से कोई भी व्यक्ति आकर घाटी में बसने नहीं जा रहा। यह प्रावधान 1954 में एक राष्ट्रीय आदेश के जरिए संविधान में शामिल किया गया था। यह राज्य के बाहर के लोगों को कोई अचल संपत्ति खरीदने से प्रतिबंधित करता है। इस अनुच्छेद की संवैधानिक मान्यता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में जल्द ही सुनवाई होने का कार्यक्रम है।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस अनुच्छेद को रद्द करने से जम्मू और लद्दाख के लोगों को ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि लोग इन 2 शांतिपूर्ण क्षेत्रों में जमीन खरीदने को तैयार हैं। जमात-ए-इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले पर आजाद ने कहा कि यदि कोई संगठन नफरत फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही वह किसी भी धर्म से संबद्ध हो।
 
आजाद ने यहां एक कार्यक्रम से इतर बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय को लेकर चुनाव आयोग के फैसले का पालन करेगी। जो कुछ भी फैसला होगा उसका सम्मान किया जाएगा। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की हालिया टिप्पणियों, खासतौर पर पाकिस्तान पर उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे (सिद्धू) एक खिलाड़ी हैं और कभी-कभी वे गेंद को 6 रनों के लिए सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख