suvichar
✕

क्‍यों उठी ‘आश्रम’ के डायरेक्‍टर प्रकाश झा को अरेस्‍ट करने की मांग

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (16:55 IST)
फि‍ल्‍मों और वेब-सीरीज को लेकर अब सोशल मीडि‍या में विवाद आम हो गया है। अब एक नई वेब सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर न सिर्फ विवाद है बल्‍क‍ि प्रकाश झा को गि‍रफ्तार करने की मांग भी उठ रही हैं।

पिछले दिनों आई वेब सीरीज 'आश्रम' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस वेब सीरीज में भारतीय समाज में होने वाले जातिगत भेदभाव के अलावा धर्म और आध्यात्म के नाम पर ढोंग करने वाले आध्यात्मिक गुरुओं को दिखाया गया है।

अब हाल ही में इसका दूसरा भाग रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडि‍या में इसे प्रतिबंध करने और इसके डायरेक्टर प्रकाश झा को अरेस्ट करने के लिए #Arrest_Prakash_Jha ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, लोगों का आरोप है कि यह वेब सीरीज हिंदू धर्म, गुरु और आश्रम परंपरा का अपमान करती है। इसलिए इसे तुरंत प्रतिबंध किया जाना चाहिए और प्रकाश झा को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने के लिए तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए।

इस वेबसीरीज एमएक्स प्लेयर की ऑरिजनल वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा का निगेटिव किरदार निभाया है जो एक ढोंगी आध्यात्मिक गुरु है। 'आश्रम' में बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, अनुप्रिया गोयनका, दर्शन कुमार, तुषार पांडे, विक्रम कोचर और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था और इसका सेंकड सीजन 11 नवंबर को रिलीज हो रहा है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख