sawan somwar

कौन है ‘आर्या धयाल’ जिसका वीडि‍यो ‘बि‍ग बी’ ने शेयर किया तो वो बन गई ‘सनसनी’

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (17:30 IST)
photo: Social media
कोरोना का इलाज करा रहे बि‍ग बी यानी अमि‍ताभ बच्‍चन आजकल सोशल मीडि‍या पर काफी सक्रि‍य हैं। वे अपने फैंस को धन्‍यवाद दे रहे हैं तो वहीं एक से एक वीडि‍यो भी शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में उन्‍होंने ट्व‍िटर पर एक लड़की का वीडि‍यो शेयर किया, जिसके बाद यह लड़की रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई है।

दरअसल, बि‍ग बी ने जिस लड़की का वीडि‍यो शेयर किया है वो उस वीडि‍यो में कर्नाटक और वेस्‍टर्न म्‍यूजिक का फ्यूजन गा रही है।

अमि‍ताभ ने वीडि‍यो शेयर करते हुए लिखा,
‘मेरे म्‍यूजिक पार्टनर और दोस्‍त ने यह मुझे भेजा है, मुझे नहीं पता यह कौन है, लेकिन यह कह सकता हूं कि तुम बेहद खास और टेलेंटेड हो, गॉड ब्‍लैस यू। अच्‍छा काम करते रहो, तुमने अस्‍पताल में मेरा दिन बना दिया। अमेजिंग’

जैसे ही अमि‍ताभ ने यह वीडि‍यो शेयर किया, वैसे ही यह लड़की सोशल मीडि‍या पर सनसनी बन गई। वीडि‍यो को हजारों बार री-ट्वीट और कमेंट किया गया।

कई लोगों ने बि‍ग बी को कमेंट करते हुए लड़की के और भी वीडि‍यो पोस्‍ट किए। हालांकि इस वीडि‍यो के शेयर करने के बाद कई ऐसे भी कमेंट आए जिसमें लोगों ने अमि‍ताभ की आलोचना की। लोगों ने लिखा कि आप देश के दूसरे मुद्दों पर खुलकर बात क्‍यों नहीं करते। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में अब तक आपने खुलकर अपनी बात क्‍यों नहीं की।

खैर, अमि‍ताभ ने जिस लड़की का वीडि‍यो शेयर कि‍या था उसका नाम आर्या धयाल है। अमिताभ के इस ट्वीट के जरिए आर्या रातोरात पॉपुलर हो गई। बाद में आर्या ने भी अभिनेता के प्रति अपना आभार जताया है और एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में आर्या ने लिखा-

'आपके लिए ये मेरा टोकन ऑफ लव है... अमिताभ बच्चन सर ने मेरे गाने को साझा किया। बहुत ही अच्छा लग रहा है। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे मेरे गाने को सुनेंगे। उन लोगों को भी बहुत शुक्रिया जिन्होंने ऐसा करने में किसी ना किसी प्रकार से मेरी मदद की'

आर्या अपनी सिंगिंग के कारण सोशल मीडि‍या पर काफी लोकप्रिय हैं। आर्या को इंस्टाग्राम पर हजारों लोग फॉलो करते हैं। आर्या अपने गानों में साउथ इंडि‍यन और वेस्टर्न म्यूजि‍क का शानदार कॉम्‍बि‍नेशन कर गाती है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख