sundarkand
✕

आखिर किसने की आरुषि की हत्या...

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (14:52 IST)
नई दिल्ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा आरुषि तलवार और उसके घरेलू सहायक हेमराज की वर्ष 2008 में हुई हत्या के मामले में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार को बरी करने के बाद ट्विटर पर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं 'तो फिर कौन है आरुषि का हत्यारा?'
 
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के बाद नेता, अभिनेता और आम लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'नहीं जानता कि आरुषि को किसने मारा और शायद कभी नहीं जान पाएंगे, लेकिन मैं ये जानता हूं कि पुलिस ने पूरी जांच को बिगाड़ कर रख दिया।'
 
बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने फैसला का समर्थन करने हुए लिखा, 'बरी... राजेश और नूपुर तलवार आरुषि की हत्या के दोषी नहीं हैं। आखिरकार, न्याय की जीत हुई, बुरा सपना समाप्त हुआ।'
 
ट्विटर पर कई लोगों ने यह भी पूछा कि आखिरकार आरुषि की हत्या किसने की? छोटे पर्दे की अदाकारा कृतिका कामरा ने कहा, 'उन्होंने अपनी बेटी खो दी। एक दशक तक अपराधियों की तरह जीवन बिताया। हमें अब भी नहीं पता कि आरुषि और हेमराज की हत्या किसने की?'
 
अंकित तिवारी ने लिखा, 'लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आरुषि की हत्या किसने की? मैं खुद तीन साल के बच्चे का पिता हूं...दर्द का एहसास हो रहा है।'
 
वर्ष 2008 की इस घटना में नवंबर, 2013 को राजेश और नुपूर तलवार को दोहरी हत्या का दोषी करार देते हुए सीबीआई की एक विशेष अदालत ने गाजियाबाद में उन दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। (भाषा) 
 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख