suvichar

BJP की ओर से विधायकों को 'पैसे देने' के आरोप के समर्थन में साक्ष्य पेश करेगी आप

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (00:22 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार को गिराने के प्रयास के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आप विधायकों को 20-25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव देने के आरोप के संबंध में पार्टी, राज्य पुलिस प्रमुख को साक्ष्यों के साथ एक शिकायत सौंपेगी।
 
आप नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 10 विधायकों को भाजपा ने प्रस्ताव दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया और इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया। भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए उन्हें गुमराह कर रही है।
 
चीमा ने यहां बुधवार को मीडिया से कहा कि वह और अन्य विधायक पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को शिकायत सौंपेंगे, ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हम शिकायत के तौर पर कॉल और संबंधित अन्य सभी साक्ष्य लेकर पर डीजीपी के पास जाएंगे और मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।
 
चीमा ने दावा किया कि एक विधायक शीतल अंगुराल को मंगलवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया कि अगर वह साक्ष्य पेश करेंगे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। हमारे पास इसका भी साक्ष्य है।
 
चीमा के साथ पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जयकिशन रोरी, बुध राम, कुलवंत पंडोरी, मंजीत सिंह बिलासपुर, दिनेश चड्ढा, नरिंदर कौर भराज, रमन अरोड़ा, पुष्पिंदर सिंह हैप्पी, कुलजीत सिंह रंधावा और लाभ सिंह उगोके तथा अन्य विधायक मौजूद थे। चीमा ने कहा कि इनमें वे विधायक भी थे जिनसे भाजपा के लोगों ने संपर्क किया था।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख