गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 31 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 31 जनवरी 2026 (17:09 IST)

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार

sunetra pawar maharashtra first woman deputy CM
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले उन्हें आज एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया। पल पल की जानकारी...


05:06 PM, 31st Jan
डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा : महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार। लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम एवं सुनेत्रा के पति का हाल ही में एक विमान हादसे में निधन हुआ था। 

03:23 PM, 31st Jan
दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है। सुनेत्रा पवार आज शाम महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।

11:38 AM, 31st Jan
बारामती में शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार। मुंबई में सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे।

09:24 AM, 31st Jan
जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

09:20 AM, 31st Jan
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले की CBI जांच का आग्रह किया है।' 

07:37 AM, 31st Jan
-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के अपने सभी सदस्यों की बैठक 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे विधान भवन, मुंबई में बुलाई है।
-सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित पवार की विरासत, आज शाम 5 बजे राजभवन में लेंगी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ। बेटे पार्थ पवार बनेंगे राज्यसभा सांसद। महाराष्‍ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी सुनेत्रा पवार।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पहुंचे कोटद्वार, 2 दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का किया उद्घाटन