शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 30 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (23:04 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की

modi
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई। पल पल की जानकारी...


11:02 PM, 30th Jan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई। अमेरिकी बलों के वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने और देश से बाहर ले जाने के बाद यह पहली बार है, जब दोनों नेताओं ने बात की है।

12:47 PM, 30th Jan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

10:46 AM, 30th Jan
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के 2 दिन बाद उनके एक करीबी सहयोगी किरण गुजर ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय के लिए उत्सुक थे, और यह जल्द ही होने वाला था। ALSO READ: अजित पवार के करीबी का खुलासा, जल्द करने वाले थे NCP के दोनों गुटों का विलय

08:27 AM, 30th Jan
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कनाडाई विमानों पर 50 फीसदी और क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ अपने व्यापारिक रुख को और सख्त करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। 
राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क लगाया जाएगा।

08:23 AM, 30th Jan
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आ सकती है। प्रेम बाईसा का राजस्थान के जोधपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। अपने आखिरी संदेश में उन्होंने मरने के बाद ‘न्याय’ की उम्मीद जताते हुए दुनिया को अलविदा करने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें
क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग