Hanuman Chalisa
✕

आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित : रविशंकर

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (18:21 IST)
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है और आधार कार्ड न होने के बावजूद किसी गरीब को सुविधाओं के लाभ से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
 
 
प्रसाद ने लोकसभा में प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में आधार का डाटा लीक होने का कोई मामला सामने नहीं आया है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा। अलबत्ता वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उसे ये सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि यदि कॉर्पोरेट समेत कोई अन्य निकाय आधार के डाटा का दुरुपयोग करता है तो उसके लिए कानून में तीन से सात वर्ष तक की कैद की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस समय 120 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड हैं और इसकी बदौलत 57000 करोड़ रुपए बचाए गए हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि इससे गरीबों को कोई परेशानीं नहीं है और यह 'गेम चेंजर' साबित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इसकी प्रशंसा की है। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख