Daily Horoscope
✕

आधार कार्ड को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार का एक और उपाय

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (22:49 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने घुसपैठ या सैंध से लोगों की पहचान संबंधी आंकड़ों को बचाने के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय ‘बायोमेट्रिक लॉक’ होने की जानकारी दी है। प्राधिकरण ने व्यक्तिगत जानकारी वाले इन आंकड़ों की सुरक्षा के लिए हाल ही में ‘आभासी पहचान संख्या’ का एक अतिरिक्त उपाय करने की जानकारी दी है, लेकिन इससे काफी पहले ही उसने बायोमेट्रिक ताला लगाने का सुरक्षा उपाय कर लिया था, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

इसके तहत कोई भी आधार कार्ड धारक अपनी बायोमेट्रिक जानकारियों को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। प्राधिकरण ने बताया कि इस सुविधा का इस्तेमाल उसकी वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

एक बार लॉक कर देने के बाद बायोमेट्रिक आंकड़ों का इस्तेमाल संभव नहीं हो सकेगा। उपभोक्ता किसी विशेष उद्देश्य जैसे सत्यापन आदि के लिए इसे अनलॉक कर सकते हैं तथा इसके बाद वे फिर से इसे लॉक कर सकते हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने कहा कि यह व्यवस्था बायोमेट्रिक आंकड़े का दुरुपयोग रोकना सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख