ramcharitmanas
✕

'आधार' का कमाल, 500 गुमशुदा बच्चों की हुई पहचान

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (21:42 IST)
दिल्ली। पिछले कुछ महीनों के दौरान आधार के जरिए देश में करीब 500 गुमशुदा बच्चों की पहचान की गई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडेय ने आज इसकी जानकारी दी।
 
उन्होंने ग्लोबल कांफ्रेंस ऑन साइबरस्पेस के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान आधार के जरिए 500 से अधिक गुमशुदा बच्चों की पहचान की गई है।’ 
 
उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा तब हुआ, जब अनाथालय के बच्चे को आधार पंजीयन के लिए ले जाया गया और पाया गया कि उसका 12 अंकों का जैविक पहचान अंक पहले ही बन चुका है। 
 
पांडेय ने कहा, ‘इसके जरिए हम उसकी पहचान खोज सके।’ उन्होंने हल्के लहजे में कहा कि पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में सगे भाई-बहन बिछड़ने के दशकों बाद एक-दूसरे से मिलते थे। अब उन्हें अपनी फिल्मों पर आधार को लेकर फिर से काम करना होगा।
 
‘सभी के लिए डिजिटल पहचान : विश्व के श्रेष्ठ चलन’ सत्र में पांडेय ने कहा कि आधार के कारण अब तक 10 अरब डॉलर से अधिक की बचत हुई है। विभिन्न सरकारी योजनाओं से इसे जोड़े जाने से फर्जी लाभार्थियों की पहचान में मदद मिली है। 
 
उन्होंने कहा कि जब आधार को अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोड़ लिया जाएगा, तब सालाना 10 अरब डॉलर की बचत होगी। उन्होंने आगे बताया कि देश में अभी 1.19 अरब लोगों के पास आधार है। उन्होंने कहा कि देश में 99 प्रतिशत वयस्कों का आधार पंजीयन हो चुका है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख