Hanuman Chalisa
✕

अब बैंक में 50 हजार से ज्यादा के लेनदेन पर 'आधार' अनिवार्य

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2017 (20:03 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला करते हुए एक एक नया आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब बैंक में 50 हजार से ज्यादा के लेनदेन के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। साथ ही नए खाते खुलवाने के लिए भी आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने यह फैसला कालेधन और आयकर चोरी पर लगाम लगाने के लिए किया है।
 
खबरों के मुताबिक, सरकार ने अपने नए आदेश में कहा है कि सभी मौजूदा बैंक खाताधारकों को 31 दिसंबर, 2017 तक आधार संख्या से खाते को जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके बैंक खाते अवैध हो जाएंगे, साथ ही जिन खाताधारकों ने अपनी केवाईसी पूरी कर ली है, उन्हें भी आधार को खाते के साथ जोड़ना पड़ेगा। 50 हजार से ज्यादा की रकम के लेनदेन पर आधार उसी तरह जरूरी होगा, जैसे अभी पैन कार्ड को जरूरी माना जाता है।
 
इससे पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने स्पष्ट कर दिया था कि 1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड नंबर जरूरी होगा। इसके अलावा नया पैन हासिल करने के लिए भी इसकी जरूरत होगी। इनकम टैक्स विभाग की नीति-निर्धारक संस्था ने बयान जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले में सिर्फ उन लोगों को ही आंशिक राहत दी गई है, जिनके पास आधार कार्ड या फिर पंजीकरण आईडी नहीं है।
 
इससे पहले आयकर रिटर्न भरते समय आधार संख्या बताने को अनिवार्य किए जाने के केंद्र के फैसले को लेकर काफी विवाद हुआ था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, जिस पर कोर्ट ने कहा था कि संविधान पीठ के अंतिम फैसले तक आयकर रिटर्न के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया जा सकता। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, सरकार उन्हें पैन कार्ड से जोड़ने पर जोर नहीं दे सकती, लेकिन जिनके पास आधार कार्ड है, उन्हें इसे पैन कार्ड से जोड़ना होगा। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख