Hanuman Chalisa
✕

घर बैठे आधार से जुड़ेगा मोबाइल नंबर

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (08:39 IST)
नई दिल्ली। आधार कार्ड को पंजीकृत मोबाइल नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया सरल बनाते हुए दूरसंचार विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत अब घर बैठे ही यह काम संभव हो सकेगा। 
    
दूरसंचार मंत्रालय ने बताया कि नए नियमों के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने आधार कार्ड को पंजीकृत मोबाइल नंबर से जोड़ने के तीन नए तरीके शुरू किए हैं। वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी), ऐप या आईवीआरएस के जरिए अब ग्राहक आधार के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ सकेंगे। 
    
दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने इस संबंध में कहा, महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं और सूचनाओं तक देश के सभी नागरिकों की पहुंच बनाने के लिए आधार नंबर प्रणाली तैयार की गई थी, जिसकी समय-समय पर उन्हें आवश्यकता हो सकती है। 
 
देश में मोबाइल का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर के साथ आधार नंबर को जोड़ने की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। सरकार प्रयास कर रही है कि कम समय में सुविधाजनक तरीके से उपभोक्ताओं तक सरकारी सूचनाएं और सेवाएं पहुंचाई जाएं जो उनका अधिकार भी है।
 
  
मंत्रालय ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा आधार कार्ड को मोबाइल नम्बर और मोबाइल उपभोक्ताओं की पुनः सत्यापन प्रक्रिया से जोड़ने संबंधी उच्चतम न्यायालय के 16 फरवरी के आदेश के अनुपालन में तेजी लाने के लिए दूरसंचार विभाग ने ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
  
विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गंभीर बीमारी से पीड़ितों की सुविधा के लिए ऐसे उपभोक्ताओं के घर जाकर पुनः सत्यापन की भी सिफारिश की है। दूरसंचार ऑपरेटरों को इन सेवाओं का अनुरोध करने वालों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।
 
  
दूरसंचार विभाग ने इस साल अगस्त में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आधार का सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। नए नियमों में यह स्पष्ट निर्दिष्ट किया गया है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इसके लिए उचित भौगोलिक क्षेत्र में आंखों की पुतली के लिए रीडर मशीनें लगानी चाहिए। 
  
निजता के नियमों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह अनिवार्य किया है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के एजेंट की पहुंच उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी डाटा तक न हो और ग्राहकों के नाम तथा पते ही नजर आएं। ग्राहक देश के किसी भी स्थान से अपने मोबाइल नम्बर का सत्यापन या पुनः सत्यापन कर सकते हैं, चाहे उनका मोबाइल कनेक्शन किसी भी सेवा क्षेत्र का क्यों न हो। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख