Hanuman Chalisa

कौन बनेगा हिमाचल का CM? कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू (Live Updates)

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (18:24 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए सीएम के नाम पर मंथन, चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, सोनिया गांधी का जन्मदिन, फीफा विश्व कप में आज से र्क्वाटर फाइनल मुकाबले समेत इन खबरों पर 9 दिसंबर, शुक्रवार को रहेगी सबकी नजर...देश-दुनिया की खबरों का हर अपडेट-

विधायक दल की बैठक शुरू : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में नवनिर्वाचित विधायक इकट्ठा हुए। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद हैं। हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा हिमालच में कोई विवाद नहीं। सभी विधायक बैठक में आए हैं।
  
प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारेबाजी : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के साथ ही अब प्रदेश का मुख्‍यमंत्री कौन होगा, ये तय होना है। इसको लेकर कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग होनी थी। प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री भी इस रेस में माने जा रहे हैं। इस बीच खबरें हैं कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस के कुछ विधायक एक अलग होटल में बैठक करेगे। खबरों के अनुसार इस बैठक के लिए 4 विधायक होटल पहुंच चुके हैं। खबरों के अनुसार 3 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार  सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में सबसे ज्यादा विधायक माने जा रहे हैं।

-गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा।
-भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। 12 दिसंबर को फिर लेंगे शपथ।
-हिमाचल कांग्रेस में नए सीएम पर मंथन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुख्खू समेत कई दिग्गज मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में शामिल। 
-बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के नौ दिसंबर को आधी रात को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 
-सोनिया गांधी राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनाएंगी।
-फीफा वर्ल्ड कप में क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होंगे।
-PM मोदी की अध्यक्षता में जी-20 की तैयारियों पर दूसरी बैठक।
-ऑल इंडिया किसान कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख