Hanuman Chalisa
✕

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 जवान शहीद, 21 लापता

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (11:17 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घंटे चली मुठभेड़ के एक दिन बाद आज सुबह शहीद जवानों की संख्या 5 से बढ़कर 8 हो गई और 21 जवान लापता है।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 सुरक्षाकर्मी शहीद, अमित शाह ने किया शौर्य को सलाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आधिकारिक तौर पर 31 जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से लगभग एक दर्जन को इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेज दिया गया है। शेष का इलाज यहीं पर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का मानना है कि कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है, जिनके शव नक्सलियों के कब्जे में ही हैं।
 
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जंगल में पहाड़ियों से घिरे इलाके में सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस के संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया। गश्ती दल में भी कम से कम सौ जवान होने की बात की जा रही है।
 
सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल यहां से लगभग 75 किलोमीटर दूर है और वहां से अनेक जवानों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही और पुलिस बल भी घटनास्थल की ओर भेजा गया है। मुठभेड़ कल दिन में लगभग दो बजे प्रारंभ हुई थी और जो देर शाम तक चली।
 
पहाड़ियों से घिरे सघन वन इलाके में शनिवार देर रात तक पांच जवानों के शहीद होने की पुष्टि वरिष्ठ अधिकारी ने की थी। घायलों में से 12 जवानों को कल देर शाम ही हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया था, शेष लगभग 24 जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया था।
 
पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर तररेम इलाके के जंगलों में हुई। बताया गया है कि यहां पर कुछ दिनों से नक्सलियों के एकत्रित होने की सूचना पर गश्ती दल भेजा गया था। शहीद हुए और घायल जवानों के नामों के बारे में खुलासा होना शेष है। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख