Daily Horoscope
✕

2 दर्दनाक हादसों में 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, 39 घायल

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (09:41 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में हुए 2 दर्दनाक हादसों में 7 मजदूरों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए।
 
महाराष्ट्र में यवतमाल के पास मंगलवार सुबह हुए बस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब परिवहन निगम की एक बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। सोलापुर से झारखंड जा रहे थे मजदूर।
 
एक अन्य हादसे में उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक डीसीएम ट्रक पलटने से उसमें सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 17 मजदूर घायल हो गए। सभी प्रवासी मजदूर दिल्ली से पैदल अपने गृह जिले महोबा आ रहे थे, लेकिन हरपालपुर के पास ये लोग डीसीएम ट्रक पर सवार हो गए थे।
 
महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार ने मंगलवार को बताया कि करीब 20-25 प्रवासी मजदूर पैदल आ रहे थे और हरपालपुर के पास सभी क्रशर का सामान ले जा रहे एक डीसीएम ट्रक में सवार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में महुआ मोड़ के पास रात करीब 9.30 बजे अचानक  वाहन का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे उसमें सवार प्रवासी मजदूर क्रशर के सामान के नीचे दब गए।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख