kundali milan
✕

किसान आंदोलन से लेकर हायाबुसा2 तक इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर

Updated: रविवार, 6 दिसंबर 2020 (08:16 IST)
खबरों के लिहाज से 6 दिसबंर का दिन बड़ा अहम है। सरकार और किसानों के बीच 5वें दौर की बातचीत की विफलता के बाद सभी की नजरे इस बात पर है कि किसानों की आगे की रणनीति क्या होगी। जापान का हायाबुसा2 (Hayabusa-2) कैप्सूल सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर लैंड कर गया।आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच भी है। आज की बड़ी खबरों पर एक नजर...


08:12 AM, 6th Dec
जापान का हायाबुसा2 (Hayabusa-2) कैप्सूल सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर लैंड कर गया है और यह 30 करोड़ किमी दूर स्थित एस्टेरॉयड से धूल लेकर 1 साल पहले निकला था। स्पेसक्राफ्ट हायाबूसा-2 फ्रिज के आकार का है। इसे दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था।
ALSO READ: 30 करोड़ किमी दूर स्थित एस्टेरॉयड से नमूने लेकर पहुंचा जापान का हायाबुसा2


08:11 AM, 6th Dec
सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी। किसान संगठनों की ओर से साफ किया गया है क‍ि जब तक नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 8 दिसंबर को बुलाया भारत बंद। 9 को होगी अगले दौर की बातचीत।
ALSO READ: 8 दिसंबर को किसानों के 'भारत बंद' का कई दलों ने किया समर्थन


08:09 AM, 6th Dec
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज सिडनी के मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान कोहली की टीम यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

अगला लेख