Daily Horoscope
✕

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, 36 घंटों में 6 आतंकी ढेर, अभी कई निशाने पर

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (09:53 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आज भी तीन आतंकियों को मार गिराया है। तड़के मारे गए तीनों आतंकी जैश ए मुहम्मद दल के बताए जाते हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को शक है कि और आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं। इसके साथ ही कश्मीर में 36 घंटों में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या 6 हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के अवंतीपोरा में शनिवार को नागबेरिन त्राल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ के दौरान जंगल में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
 
आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च आपरेशन जारी है। मारे गए आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। फिलहाल आतंकवादियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर अवंतीपोरा में यह दूसरी मुठभेड़ थी। इन दोनों मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया है। जबकि जम्मू कश्मीर में 36 घंटों में यह तीसरी मुठभेड़ है जिनमें कुल 6 आतंकी मारे गए हैं।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागबेरिन इलाके से कुछ लोगों से सूचना मिली कि उन्होंने ऊपर वाले जंगल में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी हैं। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 42 आरआर व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और आतंकियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश के लिए जंगल के भीतरी इलाके में घुसे वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई थी परंतु उन्होंने हथियार डालने से मना कर दिया। इससे पहले कि आतंकवादी वहां से फरार होते सुरक्षाबलों ने भी उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।
 
करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक-एक कर तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित बताए जाते हैं। फिलहाल उनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है परंतु वे स्थानीय बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।
 
इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के ही खिरयु पांपोर इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। जबकि वीरवार को राजौरी के थन्नामंडी में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

अगला लेख