रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 more international passengers reached Delhi corona infected
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (22:12 IST)

हाई रिस्क वाले देशों से दिल्ली पहुंचे 6 और यात्री Corona संक्रमित निकले

हाई रिस्क वाले देशों से दिल्ली पहुंचे 6 और यात्री Corona संक्रमित निकले - 6 more international passengers reached Delhi corona infected
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 'जोखिम वाले' देशों से पहुंचे 6 और यात्री गुरुवार को जांच में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए। इनमें से एक यात्री हाल में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा भी कर चुका है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे एयर फ्रांस की उड़ान से आए 243 लोगों में से 3 जांच में संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने बताया कि लंदन से आए 2 लोग भी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं।
 
अधिकारी के मुताबिक, एक अन्य मुसाफिर दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में करीब हफ्ते भर रहा और तंजानिया से दोहा गया और फिर वहां से दिल्ली आया। यह यात्री भी संक्रमित पाया गया है। वायरस का नया स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया है।
 
इन 6 यात्रियों के नमूनों को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के पास यह पता करने के लिए भेजा गया है कि क्या यह संक्रमण कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन का है या नहीं। वायरस के इस स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘चिंताजनक स्वरूप’ घोषित किया है।
 
मंगलवार की रात से देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू होने के बाद से 'जोखिम वाले' देशों से आए अब तक कुल 10 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी संक्रमितों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां ऐसे मरीजों के उपचार के वास्ते एक अलग वार्ड बनाया गया है।
 
केंद्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इसराइल आदि हैं। (फाइल फोटो)
 
ये भी पढ़ें
भाजपा नेता पर फूटा योगी का गुस्सा, कहा- 'हटो बाद में बात करेंगे'