dharma sangrah
✕

पुलवामा में 5 आतंकी ढेर, इनमें एक मददगार भी शामिल

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (17:11 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने पुलवामा में 5 आतंकियों को मार गिराया है। मरने वालों में आतंकियों का एक मददगार भी शामिल था। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 44-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) शामिल है।

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। अभी ऑपरेशन जारी है। आईजी के बयान के कुछ ही देर बाद एक और आतंकी एवं आतंकियों के एक मददगार को मार गिराने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है।

पुलवामा में हो रही मुठभेड़ में सभी आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल उनकी संख्या इसलिए स्पष्ट नहीं हो पाई है क्योंकि सुरक्षाबलों का कहना है कि अभी उन्होंने सर्च ऑपरेशन को जारी रखा हुआ है। इन मौतों के साथ ही इस साल सुरक्षाबलों के हाथों 66 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।
ALSO READ: राहुल पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- उनको नफरत का मोतियाबिंद
मुठभेड़ के बारे में पहले अधिकारियों ने बताया था कि देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने शुरू में एक आतंकी को मार गिराया था, जबकि चार आतंकियों के साथ करीब 12 घंटे तक गोलीबारी चली थी। वहीं एक जवान के भी शहीद होने की खबर है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है।
ALSO READ: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स और जिम
पुलवामा में स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी रात 11.30 बजे हाजिन राजपोरा में देखे गए। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब सवा बारह बजे आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग कर दी।
ALSO READ: पुलवामा मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 2021 में सुरक्षा बलों ने 64 आतंकियों को मार गिराया
जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। तीन के करीब आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। आतंकियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल के जवान काशी शहीद को गए हैं। इससे पहले उन्हें गंभीर अवस्था में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख