Hanuman Chalisa
✕

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (23:43 IST)
Salman Khan News : मुंबई यातायात पुलिस को धमकी भरा एक संदेश मिला है जिसमें अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मशहूर अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।
ALSO READ: सलमान खान की जान का दुश्मन बना लॉरेंस, विवेक ओबेरॉय ने की बिश्नोई समाज की तारीफ
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर के यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप पर बृहस्पतिवार को दोपहर में संदेश आया था जिसके बाद वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया।
ALSO READ: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिर सलमान खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के कर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया, संदेश भेजने वाले ने कहा कि धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को जांच करने को कहा गया था, लेकिन उसने पाया कि धमकी गंभीर नहीं थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
 
मशहूर अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। अधिकारी ने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।
ALSO READ: लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी
इस बीच, नवी मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिश्नोई गिरोह द्वारा पिछले जून में खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश किया और उसके एक ‘शूटर’ को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख