ramcharitmanas
✕

1 नवंबर से होंगे 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा यह असर...

Updated: सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (09:56 IST)
हर महीने कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। इसी तरह 1 नवंबर 2022 से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो कि आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। इसलिए हम आपको नवंबर में होने वाले कुछ नए आर्थिक बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ सकता है। जानिए, क्‍या हैं ये बड़े बदलाव...

बीमाकर्ताओं के लिए KYC जरूरी : इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) 1 नवंबर से बीमाकर्ताओं के लिए KYC (नो योर कस्टमर) विवरण देना अनिवार्य कर सकती है। नए और पुराने दोनों बीमाकर्ताओं के लिए KYC से जुड़े नियम अनिवार्य किए जा सकते हैं। इंश्योरेंस क्लेम के समय अगर केवाईसी डॉक्यूमेंट पेश नहीं किए तो आपका क्लेम खारिज हो सकता है।

बिजली सब्सिडी का नियम : जिन लोगों ने राजधानी दिल्ली में बिजली की सब्सिडी के लिए रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें 1 नवंबर से बिजली सब्सिडी मिलना बंद हो सकती है। इसलिए आप भी 31 अक्टूबर तक ये काम जरूर करा लें। दिल्ली में लोगों को महीने में 200 यूनिट तक फ्री बिजली पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

LPG सिलेंडर के दाम : हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव की संभावना रहती है। इनमें कटौती या बढ़ोतरी का ऐलान किया जाता है। इस बार भी 1 नवंबर को एलपीजी के नए दामों का ऐलान किया जा सकता है। ये घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर दोनों के लिए हो सकता है।

ट्रेनों का समय : 1 नवंबर से भारतीय रेलवे के नए टाइम टेबल के मुताबिक कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। अगर आप 1 नवंबर या इससे बाद की तारीखों में यात्रा कर रहे हैं तो सफर के लिए निकलने से पहले ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें। पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होने वाला था, पर अब ये बदलाव 1 नवंबर 2022 से लागू होगा।

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए देना होगा OTP : 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव होने जा रहा है। गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा।
Edited by : Chetan Gour

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

अगला लेख