Daily Horoscope
✕

मई में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 408 परियोजनाओं की बढ़ी लागत

Updated: रविवार, 25 जून 2023 (13:20 IST)
Infrastructure Sector : बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 150 करोड़ रुपए या इससे अधिक के खर्च वाली 408 परियोजनाओं की लागत मई, 2023 तक तय अनुमान से 4.80 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देरी और अन्य कारणों से इन परियोजनाओं की लागत बढ़ी है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपए या इससे अधिक की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है। मंत्रालय की मई, 2023 की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह की 1,681 परियोजनाओं में से 408 की लागत बढ़ गई है, जबकि 814 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार, इन 1,681 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 24,16,872.28 करोड़ रुपए थी, लेकिन अब इसके बढ़कर 28,96,947.15 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इससे पता चलता है कि इन परियोजनाओं की लागत 19.86 प्रतिशत बढ़ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मई 2023 तक इन परियोजनाओं पर 15,23,957.33 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, जो कुल अनुमानित लागत का 52.61 प्रतिशत है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख