गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 40 years of age for recruitment in MPPSC
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (10:28 IST)

बड़ी खबर, MPPSC में भर्ती की आयु सीमा हुई 40 वर्ष

बड़ी खबर, MPPSC में भर्ती की आयु सीमा हुई 40 वर्ष - 40 years of age for recruitment in MPPSC
राज्य सरकार ने गुरुवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं प्रदेश के मूल निवासियों के लिए सभी पदों पर नियुक्ति की आयु सीमा फिर से 40 वर्ष कर दी गई है। 11 जून को कैबिनेट ने मध्‍य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए आयु सीमा 5 वर्ष घटा दी थी, वहीं बाहरियों के लिए 7 वर्ष बढ़ाकर इसे सभी के लिए एक समान कर दिया था।
 
खबरों के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के मुताबिक, पीएससी के जरिए भरे जाने वाले पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार ने मध्‍य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए आयु सीमा निर्धारण के लिए एक कमेटी का गठन किया था। 
 
लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए होने वाली नियुक्ति के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। दोनों ही प्रकार की भर्तियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, नि:शक्तजन और महिलाओं को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। पीएससी के जरिए राजपत्रित, अराजपत्रित और कार्यपालिक पदों के लिए भर्तियां की जाती हैं। 
ये भी पढ़ें
बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स फिर 40 हजार के पार