dharma sangrah
✕

रेल पटरी पार करना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से 3 श्रमिकों की मौत

Updated: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (18:37 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बादली इलाके में एक ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को बादली यार्ड और होलांबी के बीच किलोमीटर खंभा नंबर 13/25 के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इसके बारे में जानकारी शाम 5.35 बजे के आसपास मिली।
 
पुलिस ने बताया कि श्रमिकों की पहचान मोहम्मद हाफिज, मोहम्मद और रियाजुल के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों बादली औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे और सिरसपुर गांव के राणा पार्क में रहते थे। पुलिस के अनुसार तीनों मोहम्मद एहसान के साथ पास के एक पार्क गए थे और वापस घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार एहसान भी उनके साथ काम करता था और उनके साथ ही रहता था।
 
एक अधिकारी ने कहा कि चारों व्यक्ति 2 रेल लाइनों पर विपरीत दिशाओं से आ रही 2 ट्रेनों के बीच फंस गए। उन्होंने कहा कि तीनों ने पटरियों को पार करने की कोशिश की, लेकिन वे ट्रेन की चपेट में आ गए जबकि एहसान 2 रेल लाइनों के बीच बैठकर बच गया। पुलिस ने कहा कि शवों को सब्जी मंडी मुर्दाघर भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस को किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख