suvichar
✕

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर

Updated: गुरुवार, 26 मई 2022 (09:33 IST)
जम्मू। सेना के सतर्क जवानों ने कुपवाड़ा में एलओसी को पार करने की कोशिश कर रहे तीन घुसपैठिए आतंकियों को आज सुबह मार गिराया है। अंतिम समाचार मिलने तक अन्य घुसपैठियों से जंग जारी थी। पिछले 24 घंटों में 6 आतंकी मारे गए हैं। कल भी बारामुल्ला में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। मौके से हथियार व गोला बारूद बरामद हुए हैं।
 
पुलिस कहती है कि जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव से कुछ आतंकी एलओसी को पार की कश्मीर में प्रवेश करने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मारे गए आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घुसपैठ के तुरंत बाद इन आतंकियों का मारा जाना बड़ी सफलता है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
 
आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आतंकियों की पहचान की जा रही है। 
 
कल भी उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में जैशे मुहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मारा गिराया था।
 
इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया था। मारे गए तीनों आतंकी श्रीनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया था। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख