सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 more patients die of dengue in Delhi, more than 2700 cases
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (20:31 IST)

दिल्ली में डेंगू का कहर, 3 और मरीजों की मौत, 2700 से ज्यादा मामले

Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के कारण तीन और मरीजों की मौत हो जाने के बाद यहां अब तक इस बीमारी से 9 लोगों की जान जा चुकी है तथा इसके मामले 2700 के पार चले गए हैं। सोमवार को जारी किए गए एक आंकड़े से यह जानकारी सामने आई। 
 
दिल्ली में 2017 के बाद से किसी साल में डेंगू से यह सर्वाधिक मौत है। उस साल आधिकारिक रूप से डेंगू के 10 मरीजों की मौत हुई थी। नगर निकाय द्वारा सोमवार को इस मच्छर जनित बीमारी पर जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 1170 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
 
इस साल जो डेंगू के 2700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, उनमें 1171 तो इस महीने के छह तारीख तक के हैं। अक्टूबर में डेंगू के 1196 मामले आए थे। इस साल 30 अक्टूबर तक डेंगू के कुल मामले 1537 थे और मौत का आधिकारिक आंकड़ा छह था।
 
रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में 8 नवंबर तक डेंगू से 9 लोगों की जान गई तथा 2708 लोग इससे पीड़ित हुए। यह 2018 के बाद इसी अवधि में डेंगू का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस साल सितंबर में 217 मामले आए, जो पिछले तीन साल में उस महीने में डेंगू का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।
ये भी पढ़ें
नवजोत सिद्धू ने उठाए 'अपनी' ही सरकार पर सवाल, कहां है कोटकपुरा कांड का आरोप पत्र?