dharma sangrah
✕

2जी फैसले पर बवाल, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (13:23 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई की पटियाला हाउस स्थित एक विशेष अदालत द्वारा 2जी घोटाला मामले में सभी आरोपियों को गुरुवार को बरी किए जाने पर सरकार ने कहा है कि इससे कांग्रेस को 'ईमानदारी का तमगा' नहीं मिल जाता। दूसरी ओर कांग्रेस ने केन्द्र की एनडीए सरकार से माफी की मांग की है। 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां संसद परिसर में इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत का फैसला आने के बाद से ही कांग्रेस नेता ऐसा जता रहे हैं, जैसे उन्हें ईमानदारी का तमगा मिल गया हो और अदालत ने उनकी नीति को ईमानदार नीति का प्रमाणपत्र दे दिया हो।
 
उन्होंने वित्त वर्ष 2007-08 में किए गए 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से लेकर 2016 तक के स्पेक्ट्रम आवंटन के आंकड़े पेश करते हुए यह बताने की कोशिश की कि इससे सरकारी खजाने को कितना नुकसान हुआ है। य
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि कोई घोटाला हुआ है, जेटली ने कहा कि उन्होंने सारे आंकड़े और तथ्य मीडिया के सामने रख दिए हैं। जांच तथा अभियोजन एजेंसी अदालत के फैसले का अच्छी तरह अध्ययन करने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगी। 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 2जी मामले में गलत तरीके से आवंटन हुआ। नीलामी के जरिए लाइसेंस नहीं बांटे गए। 2008 में 2001 के रेट से लाइसेंस बांटे गए। इससे देश को नुकसान हुआ है, जबकि एनडीए सरकार ने नीलामी की उससे देश को ज्यादा पैसे मिले। 
 
दूसरी और कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में भाजपा की साजिश नाकाम हो गई है। अत: भाजपा को खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसे बयान नहीं देने चाहिए। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मेरी जीरो लॉस वाली बात सही साबित हुई है। केग ने इस मामले में गलत रिपोर्ट दी थी। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोप लगाने वालों को माफी मांगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस मामले में केग ने 1.76 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई थी साथ ही इस मामले में जारी सभी लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख