Daily Horoscope
✕

Live Updates : बशीरघाट कोर्ट में शाहजहां शेख की पेशी, 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Updated: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (11:12 IST)
29 February live updates : संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर बशीरघाट कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 10 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। 


07:57 AM, 29th Feb
संदेशखाली हिंसा के आरोपी और TMC नेता शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार किया। उसे आज दोपहर बशीरहाट कोर्ट ले जाया गया। 
 
संदेशखाली मामले में शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि भाजपा के लगातार आंदोलन के चलते यह सरकार शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए बाध्य हुई। पहले तो यह सरकार मान ही नहीं रही थी कि ऐसा कुछ हुआ है। आज हमारे और संदेशखाली की माताओं-बहनों के आंदोलन के वजह से सरकार और ममता बनर्जी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए बाध्य हुई।

07:55 AM, 29th Feb
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि खनौरी और शंभू बॉर्डर पर मार्च का आज 17वां दिन है। हमें जानकारी मिली है कि शुभकरण सिंह की मृत्यु के मामले में आईपीसी की धारा 302 और 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही आज हम शुभकरण सिंह के शव को खनौरी बॉर्डर पर ले जाएंगे और उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

07:54 AM, 29th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक वीडियो लिंक द्वारा 17500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन शहर में भारतीय पंचांग या समय गणना प्रणाली पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे। यह अपनी तरह की विश्व की पहली घड़ी है।
ALSO READ: PM मोदी आज मध्य प्रदेश को देंगे 17500 करोड़ की सौगात, ये परियोजनाएं होंगी शुरू
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख