Hanuman Chalisa
✕

live : महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (12:28 IST)
live updates : महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़, दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव आज दोपहर 1 बजे होंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर हो रहे इस चुनाव को आम आदमी पार्टी ने अवैध बताया और इसके बहिष्कार का फैसला किया। पल पल की जानकारी...  


12:19 PM, 27th Sep
महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़। बिना पास मंत्रालय में घुसी एक महिला ने फडणवीस को लेकर नारेबाजी की, पुलिस को आरोपी महिला की तलाश।

12:12 PM, 27th Sep
-दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ और साउथ कैंपस में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी। मतदान 2 चरण में होगा। सुबह की पाली के छात्र दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली के छात्र अपराह्न 3 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक वोट डालेंगे।
-कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच तथा संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार शामिल हैं।
-अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के ऋषभ चौधरी, एनएसयूआई के रौनक खत्री और आइसा की सावी गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
-उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, एनएसयूआई के यश नांदल और आइसा के आयुष मंडल के बीच मुकाबला है।
-संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के अमन कपासिया, एनएसयूआई के लोकेश चौधरी और एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल आमने-सामने हैं।
-फिलहाल डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव एबीवीपी से जबकि सचिव एनएसयूआई से हैं।

12:11 PM, 27th Sep
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त को शुक्रवार दोपहर 1 बजे एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की एक रिक्त सीट पर चुनाव करवाने के निर्देश दिए। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव को अवैध बताते हुए इसका बहिष्‍कार करने का एलान किया। 

वरिष्‍ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्यपाल को नहीं, केवल महापौर को एमसीडी की बैठक बुलाने का अधिकारी है। आज का एमसीडी चुनाव अवैध है। पार्टी एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।  
 
 
उन्होंने कहा कि अगर हम कानून की बात करें तो वैध चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे। मेयर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से हों। भाजपा को समझना होगा कि नगर निगम में इस तरह की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा की क्या मंशा है कि कल रातों-रात चुनाव करवाने की कोशिश की गई?
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख