Hanuman Chalisa
✕

2400 भारतीयों को मिलेगा ब्रिटिश वीजा, जानिए कौन उठा सकता है इसका फायदा

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (08:07 IST)
लंदन/नई दिल्ली। इस महीने के अंत में ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए 2400 वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे। औपचारिक रूप से पिछले महीने शुरू की गई यह योजना 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में 2 साल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है।
 
नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा कि यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।
 
पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के उनके समकक्ष ऋषि सुनक के बीच समझौते में कहा गया था कि पारस्परिक व्यवस्था के तहत ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रहने और काम करने के लिए इसी तरह के वीजा की पेशकश की जाएगी।
 
इसके लिए शुरुआत 28 फरवरी को होगी और 2 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को बाद में आमंत्रण में दी गई समय सीमा तक अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर होता है। सफल उम्मीदवार को अपने वीजा के लिए आवेदन करने के 6 महीने के भीतर ब्रिटेन की यात्रा करनी होगी। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

अगला लेख