Hanuman Chalisa
✕

live : 8 राज्यों की 58 सीटों पर आज थमेगा प्रचार का शोर, 25 मई को वोटिंग

Updated: गुरुवार, 23 मई 2024 (11:39 IST)
23 may updates : लोकसभा चुनाव छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 8 राज्यों की 58 सीटों पर प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे थम जाएगा। इन सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी। पल पल की जानकारी...


11:37 AM, 23rd May
केजरीवाल के माता पिता से पूछताछ करने आज सीएम हाउस नहीं जाएगी पुलिस। स्वाति मालीवाल पिटाई कांड में पुलिस को लेना है दोनों के बयान।

11:31 AM, 23rd May
-गोवा के मनोहर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (MIA) पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया और इसके कारण रनवे के किनारे लगीं (रनवे एज) लाइट क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एनओटीएएम के दौरान 6 उड़ानों को नजदीकी हवाईअड्डों की ओर मोड़ दिया गया।
-विदेश मंत्रालय जनता दल (सेक्युलर) से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है। प्रज्वल पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

08:37 AM, 23rd May
-8 राज्यों की 58 सीटों पर प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे थम जाएगा। इन सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी। मतगणना 4 जून को होगी।
-हरियाणा और पंजाब में पीएम मोदी की रैली, गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में 4 चुनावी सभाएं करेंगे। ओडिशा में 4 स्थानों पर हुंकार भरेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।

08:36 AM, 23rd May
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पुलिस गुरुवार को उनके बूढ़े माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। उन्होंने पूछताछ का कारण नहीं बताया लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली पुलिस उनके आवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के सिलसिले में आएगी। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के माता पिता से सुबह 11.30 बजे पूछताछ होगी।
ALSO READ: मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

अगला लेख