biodatamaker

Live : BRS नेता के कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक बढ़ी

Updated: शनिवार, 23 मार्च 2024 (13:31 IST)
23 march live updates : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शनिवार सुबह आप विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। इधर CBI ने भी कैश फॉर क्वैरी मामले में TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर छापेमारी की। इस बीच केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से भेजा उनका संदेश भी मीडिया के सामने पढ़ा। BRS नेता के कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक बढ़ी। पल-पल की जानकारी...
 

01:26 PM, 23rd Mar
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक बढ़ाई

12:26 PM, 23rd Mar
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने ईडी की हिरासत में लिखा उनका संदेश पढ़ा।
<

देशवासियों के लिए जेल से अरविंद केजरीवाल का संदेश। https://t.co/PLYu7sT3nz

— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2024 >-केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, मेरा जीवन देश को समर्पित।
-मैंने बहुत संघर्ष किया है, इस गिरफ्तारी से मैं हैरान नहीं हूं।
-कोई जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती, मैं बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।
-मेरी गिरफ्तारी के कारण भाजपा सदस्यों से नफरत न करें, वे हमारे भाई हैं।

10:25 AM, 23rd Mar
TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर CBI की छापेमारी। कैश फॉर क्वेरी मामले में सीबीआई ने कोलकाता समेत कई जगहों पर मारे छापे।
हैदराबाद में के कविता के करीबीयों के यहां ईडी की रेड। आज कविता को कोर्ट में पेश करेंगी ईडी। कर सकती है रिमांड बढ़ाने की मांग।

10:20 AM, 23rd Mar
आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
हमारे किसी नेता के पास से 1 रुपया नहीं मिला। अगर शराब घोटाला हुआ तो पैसा कहां है?
सिर्फ एक व्यक्ति के बयान पर हुई गिरफ्तारी।
जिसके बयान पर गिरफ्तारियां हुई, उसने भाजपा को चंदा दिया।

09:03 AM, 23rd Mar
मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी आज सुबह 10 बजे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

09:01 AM, 23rd Mar
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतकंवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में रूस सरकार और उसके लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत दुख की इस घड़ी में रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।'
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

जापान में भूकंप से तबाही, 13 की मौत, 48 हजार घरों की बिजली कटी, कई लापता

गिरफ्तार हुआ माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, 2 करोड़ का इनाम,150 से ज्यादा केस, कौन है बेसरा?

कंगना रनौत का गटर ज्ञान, Gen Z को 'गटर जनरेशन' कहकर काटा बवाल, कांग्रेस और सोशल मीडिया ने लिया आड़े हाथ

LIVE: भारत पर फिर खतरा, लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ, बिल पर मुहर, देशभर में बारिश, चारधाम यात्रा पर रोक

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

अगला लेख