suvichar
✕

Live : पीएम मोदी बोले, चुनाव से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2024 (12:56 IST)
21 april updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान के तौर पर सच्चाई एवं अहिंसा के मंत्रों को आत्मविश्वास के साथ पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का मानना है कि चुनाव से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी।


12:48 PM, 21st Apr
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान महावीर के 2,550वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर कहा कि भारत दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान के तौर पर सच्चाई एवं अहिंसा के मंत्रों को आत्मविश्वास के साथ पेश कर रहा है और उसकी सांस्कृतिक छवि भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है।

पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 2014 में सत्ता में आने पर ऐसे समय में विरासत के साथ-साथ भौतिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया जब देश निराशा में डूबा हुआ था।
 
उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का बड़ा उत्सव जारी है और ‘‘देश का मानना है कि यहां से भविष्य की नयी यात्रा भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की समस्याओं के समाधान के रूप में सत्य और अहिंसा के मंत्र को वैश्विक स्तर पर अब आत्मविश्वास के साथ पेश कर रहा है।

10:45 AM, 21st Apr
दिल्ली के मंत्री और APP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि न केवल भारत में बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया देख रहे हैं कि किस तरीके से एक चुने हुए मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश केंद्र सरकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल के डीजी ने कल AIIMS को लिखा कि हमें एक शुगर विशेषज्ञ की जरूरत है, आज भाजपा की केंद्र सरकार सबके सामने बेनकाब हो गई है।
 
भारद्वाज ने कहा कि कल तक ये लोग कह रहे थे कि उनके पास सभी विशेषज्ञ हैं। जेल में सब कुछ मौजूद है, अस्पताल है, बेड है, इंसुलिन है, सब कुछ है और अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। एक सामान्य डॉक्टर, मुझे नहीं मालूम वो कौन है? उसके कहने पर सारा हेरफेर किया जा रहा है और एक चुने हुए मुख्यमंत्री को दवा नहीं दी जा रही है।

10:38 AM, 21st Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के तहत राजस्थान में जालौर और बांसवाड़ा में 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रमुख जेपी नड्‍डा कर्नाटक और महाराष्‍ट्र में चुनावी रैलियां करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में चुनावी सभा का कार्यक्रम है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। रांची में आज इंडिया गठबंधन की रैली।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख