sundarkand
✕

2000 रुपए का नोट वापस लेने की अटकलों का मुद्दा

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (20:45 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार का सपा नेता नरेश अग्रवाल ने 2000 रुपए के नोट को लेकर बाजार में चल रही तमाम अटकलों का हवाला देते हुए सवाल किया कि क्या इस नोट को चलन से वापस लिया जा रहा है? अग्रवाल ने आज उच्च सदन में यह मुद्दा व्यवस्था के प्रश्न के नाम पर उठाया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत देश में मुद्रा प्रचलन का दायित्व सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक को दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियम है कि देश की कुल मुद्रा का 65 प्रतिशत बड़े करेंसी नोट और 35 प्रतिशत छोटे करेंसी नोट में रहना चाहिए।
 
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने जब नोटबंदी की थी तो उसके बाद 2000 रुपए का नोट जारी किया। आज बाजार में करीब 2000 करोड़ रुपए मूल्य के 2000 रुपए के करेंसी नोट हैं। अग्रवाल ने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि बैंकों को एक अंदरुनी निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे 2000 रुपए के नोट स्वीकार तो करें, पर उन्हें जारी नहीं करें।
 
उन्होंने कहा कि बाजार में इस बात की चर्चा है कि सरकार 2000 रुपए के नोट प्रचलन में बंद कर देगी और विदेशों की तरह सबसे बड़ा नोट मात्र पांच सौ रुपए का रहने देगी। उन्होंने आसन से सवाल किया कि क्या सरकार 2000 रुपए का नोट बंद करने जा रही है? अग्रवाल के व्यवस्था के इस प्रश्न पर उप सभापति पीजे कुरियन ने कहा कि वह अपनी व्यवस्था सुरक्षित रख रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

अगला लेख