dharma sangrah
✕

बारामुल्ला में 2 आतंकी ढेर, अनंतनाग में चौथे दिन में आतंकियों से जंग जारी

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (11:00 IST)
Jammu Kashmir encounter update : अनंतनाग के बाद अब बारामुल्ला में आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हो रही है। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी 2 आतंकी घिरे हुए हैं। जबकि अनंतनाग में चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी रही।
 
मिलने वाले समाचारो के अनुसार, बारामुल्ला में यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर चल रही है। आतंकियों ने भागने की कोशिश की थी इसलिए उन्होंने फायरिंग की। वहीं अभी भी दो आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।
 
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घेराबंदी में फंसे आतंकी हाल ही में एल ओ सी पर से घुसपैठ कर इस तरफ आए हैं या पहले से ही इस इलाके में मौजूद थे। यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर हो रही है। यहां घना जंगल, नाला और कुछ खाली घर भी हैं।
 
इस बीच दूसरी ओर अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
 
घने जंगल और पहाड़ी के बीच के संदिग्ध ठिकाने पर आतंकियों की खोजबीन के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। कुछ देर रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे हुए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

अगला लेख