Daily Horoscope
✕

पुलवामा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (13:58 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: भारत की दो टूक, आतंकवादियों को मदद देना बंद करे पाकिस्तान
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान वागड़ त्राल निवासी बिलाल अहमद चोपन और चटलाम पंपोर निवासी मुर्सलीन बशीर के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों आतंकवादी पुलवामा के पंपोर और त्राल इलाके में आतंकवादियों को हथियार और गोला बारूद के लिए परिवहन तथा आश्रय मुहैया करा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में भी लिप्त पाए गए हैं और उनके पास से कुछ सामग्री भी जब्त की गई है।

ALSO READ: जम्मू की अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहते हैं आतंकी
दोनों आतंकवादियों के खिलाफ त्राल और पम्पोर पुलिस थाने में कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी नंबर 96/2020 और 90/2020 दर्ज करा दी गई है तथा आगे की जांच की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को जम्मू शहर के नागरोटा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे तथा इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के दो जवान घायल भी हो गए। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख