biodatamaker

ED के समक्ष पेश नहीं हुए केजरीवाल, फिर जारी होगा नोटिस (Live Updates)

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (11:46 IST)
2 November Updates :  इजराइल हमास युद्ध, दिल्ली आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ, एथिक्स कमेटी के सामने महुआ मोइत्रा की पेशी और छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली समेत इन खबरों पर 2 नवंबर, गुरुवार को रहेगी सबकी नजर... 


11:44 AM, 2nd Nov
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति धन शोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। एजेंसी द्वारा उन्हें फिर से समन भेजने की संभावना।

11:05 AM, 2nd Nov
TMC सांसद महुआ मोइत्रा संसद पहुंचीं। लोकसभा की आचार समिति ने उनके खिलाफ कैश फॉर क्वेरी मामले में लगे आरोप के सिलसिले में उन्हें आज पेश होने के लिए कहा है।

09:22 AM, 2nd Nov
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब दिया। कहा- समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।
 

08:53 AM, 2nd Nov
हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है।

08:37 AM, 2nd Nov
एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश होंगी महुआ मोइत्रा
कैश फॉर क्वेरी मामले में संसद की एथिक्स कमेटी की समक्ष आज तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की पेशी। मोइत्रा ने समिति को पत्र लिखकर कहा है कि संसदीय समिति के पास आपराधिक क्षेत्राधिकार नहीं है और ऐसे मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूछताछ करनी चाहिए। 

08:36 AM, 2nd Nov
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली है। कुल 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख