Hanuman Chalisa

मुंबई में ईंधन की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर लगी कतारें (Live)

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (15:29 IST)
2 january news update : हिट एंड रन मामलों पर नए कानून का देश के कई राज्यों में विरोध, दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता लीजे म्यूंग पर जानलेवा हमला, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर 2 जनवरी, मंगलवार को सबकी नजर...


03:28 PM, 2nd Jan
ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच ईंधन की किल्लत होने की आशंका के कारण मुंबई में पेट्रोल पंप पर मंगलवार को लंबी कतारें देखी गई।
पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन, मुंबई के अध्यक्ष चेतन मोदी ने कहा कि सोमवार से ट्रक चालकों के आंदोलन के कारण पेट्रोल पंप पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित है। अगर हमें ईंधन की आपूर्ति नहीं हुई तो ज्यादातर पंप में आज से पेट्रोल खत्म हो जाएगा। मुंबई में करीब 200 पेट्रोल पंप हैं।
महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर हड़ताल और पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी सिलेंडर की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

03:10 PM, 2nd Jan
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,565 हो गई है। 

08:32 AM, 2nd Jan
हिट एंड रन मामलों पर नए कानून का देश के कई राज्यों में विरोध। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्‍ट्र, राजस्थान समेत 10 राज्यों में सड़कों पर उतरे ड्राइवर। पेट्रोल पंपों पर लगी कतारें, कई स्कूलों में छुट्टी।

08:31 AM, 2nd Jan
दक्षिण कोरिया में विपक्ष के नेता लीजे म्यूंग पर जानलेवा हमला। हमलावर ने गर्दन पर चाकू से किए वार। यह हमला उस समय हुआ जब म्यूंग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

त्योहारों से पहले कड़वी हुई चीनी! खरगे बोले- 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

अगला लेख